Advertisment

नदी में डूबने से मां- बेटी की मौत

बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर-15 में खेत घूमने गए मां- बेटी का पैर अचानक नदी में फिसलने से डूबकर दोनों का मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बेबी खातून अपने मां बाप एवं रिश्तेदारों से मिलने आई थी। रविवार की देर शाम पति के साथ खेत घुमने के लिए मां और बेटी नदी के किनारे वालें खेतो में गऐ थे। खेत घुमने के क्रम में बेटी का पैर फिसल गया। बेटी को बचाने के क्रम में मां का भी पैर फिसल गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद मां बेटी को नदी से बाहर निकाला गया। दोनों मृतक की पहचान शेख अली इमाम की पुत्री बेबी खातून 35 वर्षीय एवं नतीनी साजीया खातून 12 वर्षीय के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नौतन थाना पुलिस और अंचलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही मां- बेटे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।

JioMart Quick Independence Sale: स्वतंत्रता दिवस से पहले JioMart का बड़ा...

JioMart Quick Independence Sale, मुंबई:  स्वतंत्रता दिवस से पहले ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए JioMart Quick ने Grand Independence Sale शुरू की...

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...