Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहुआरा गांव में गड्ढे में डूबने से मां-बेटी की मौत

बेगूसराय : मां-बेटी की मौत – परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में मां-बेटी की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई.

घटना रविवार की देर रात की है. बहुआरा गांव निवासी रणधीर राम का 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने

3 साल पुत्री के साथ शौच के लिए गई थी तभी वह गड्ढे में डूब गई जिससे दोनों की मौत हो गई.

हालांकि गांव में चर्चा यह भी है कि पारिवारिक विवाद के बाद सुनीता अपने दो बच्चों के साथ गड्ढे में

कूद गई थी लेकिन उसका एक पुत्र किसी तरह बाहर निकल गया जबकि मां बेटी की डूबने से मौत हो गई.

घटना की सूचना पर परिहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस मृतका के मायके वालों का भी इंतजार कर रही है. पुलिस हादसा या खुदकुशी दोनों बिंदुओं

पर जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मां-बेटी की मौत हादसा है या आत्महत्या.

गांव में एक साथ मां बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.

रिपोर्ट : सुमित

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 17 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 17 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...