मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के हित में चिन्हित उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से हो पालन

पटना : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अरण्य भवन में ‘एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रबंधन’ पर एक बैठक का आयोजन किया गया। विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री ने पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के हित में राज्य में चिन्हित उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने के निदेश दिए। उन्होंने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पादों के उपयोग करने की अपील की।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इस विषय पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू करने एवं इस अभियान में जन-सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई

उन्होंने आमजनों के बीच इस विषय पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू करने एवं इस अभियान में जन-सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आज राज्य के शहरों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्लास्टिक के उपयोग में वृद्धि हुई है, इस लिए इन क्षेत्रों में भी जन-जागरूकता के साथ प्लास्टिक अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है।

Minister Dr. Pramod Kumar 2 22Scope News

सड़क निर्माण में प्लास्टिक अपशिष्ट के उपयोग और बेहतर प्रबंधन पर जोर

विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि प्लास्टिक अपशिष्टों का उपयोग सड़क निर्माण में प्रायोगिक तौर पर किया गया है, जिसका आकलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने तथा वैकल्पिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नीतिगत निर्णय लेने की आवश्यकता है।

Minister Dr. Pramod Kumar 1 22Scope News

पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं सभी जीव-जन्तुओ के हित में प्लास्टिक अपशिष्टों का समुचित प्रबंधन बहुत जरूरी है – अध्यक्ष डॉ. डीके शुक्ला

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् के अध्यक्ष डॉ डी. के. शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं सभी जीव-जन्तुओ के हित में प्लास्टिक अपशिष्टों का समुचित प्रबंधन बहुत जरूरी है। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रावधानों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य में किसी भी मुटाई और आकार के प्लास्टिक कैरी बैग का विनिर्माण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित है। पर्षद् के सदस्य-सचिव नीरज नारायण, ने पीपीटी के माध्यम से प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक से संबंधित नियमावली एवं राज्य में इस दिशा में उठाए गए उत्कृष्ट पहल से अवगत कराया। बिहार विधान परिषद् के सदस्य सर्वेश कुमार ने एकल उपयोग प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पादों के उत्पादनकर्त्ताओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Minister Dr. Pramod Kumar 3 22Scope News

बिहार विधानसभा के सदस्य नचिकेता ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नियमों के प्रभावी प्रवर्तन के लिए सुझाव दिया

बिहार विधानसभा के सदस्य नचिकेता ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नियमों के प्रभावी प्रवर्तन के लिए सुझाव दिया। छोटी कुमारी ने जन-सामान्य के बीच एकल उपयोग प्लास्टिक के वैक्लिपक उत्पादो जैसे कागज का थैला आदि को कम कीमत पर बाजार में सुलभता से उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। बिहार विधान परिषद् के सदस्य समीर कुमार सिंह ने भी प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के संबंध में व्यापक जन-भागीदारी की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम में नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, यशपाल मीणा, संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण एवं एकल उपयोग प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पादों के विनिर्माणर्त्ता, पुनःचक्रणकर्त्ता, प्रसंस्करणकर्त्ताओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Minister Dr. Pramod Kumar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : बापू टावर व बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड-2026

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...