Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट गिरफ्तार

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप, एक गिरफ्तार।


Ranchi Scam रांची: रांची में पशुपालन विभाग से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। कांके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन में दो कर्मियों द्वारा वेतन मद में करीब 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ranchi Scam: जांच रिपोर्ट में 67 पन्नों के साक्ष्य, मिलीभगत का खुलासा

रांची डीसी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने 13 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें 67 पन्नों के दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि दोनों कर्मियों ने आपसी मिलीभगत से सरकारी नियमों को नजरअंदाज करते हुए करोड़ों रुपये की निकासी की।

इस मामले में कार्यकारी मजिस्ट्रेट मो. जफर हसनात के निर्देश पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Key Highlights

  • पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला

  • जांच टीम ने 67 पन्नों की रिपोर्ट में साक्ष्य पेश किए

  • मुख्य आरोपी अकाउंटेंट मुनिंद्र कुमार गिरफ्तार

  • दूसरे आरोपी संजीव कुमार की भूमिका भी जांच में

  • महंगी गाड़ी और लाइफस्टाइल से बढ़ा था संदेह


Ranchi Scam:मुख्य आरोपी अकाउंटेंट गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

मामले में मुख्य आरोपी मुनिंद्र कुमार, जो अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था, को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी संजीव कुमार की भूमिका भी जांच के दायरे में है और उसकी तलाश जारी है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस घोटाले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा सकती है।

Ranchi Scam:महंगी गाड़ी से बढ़ा शक, सामने आया गबन का तरीका

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी मुनिंद्र कुमार अक्सर करीब 25 लाख रुपये की महंगी गाड़ी से कार्यालय आता था और कर्मचारियों को बताता था कि उसने हाल ही में यह वाहन खरीदा है।

बरियातू के रानी बगान इलाके में रहने वाला यह आरोपी अपनी जीवनशैली को लेकर भी चर्चा में था, जिससे कर्मचारियों के बीच संदेह पैदा हुआ। शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई और बड़े गबन का खुलासा हुआ।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...