Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती के साथ दरिंदगी; दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। राजधानी Ranchi में छिनतई, हत्या, दुष्कर्म का मामले अब आम होते जा रहे हैं। बीते दिनों डेनटिस्ट भी दुष्कर्म का शिकार हुई और इसके पीछे दानिश नाम के लड़के का हाथ सामने आया है। इस मामले में आज Ranchi पुलिस ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी साझा की है।

सीटी एसपी ने दी जानकारी

Ranchi के सीटी एसपी ने आज इस मामले पर एक संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दपीड़ी के रहने वाले मो. दानिश पिता मो. असलम जो कि 9 अप्रैल को एक बर्थडे पार्टी में पीड़िता को नशीला पदार्थ मिलाकर पिज्जा खिलाया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

सहेली ने दिया धोखा

बता दें यह घटना 9 अप्रैल की शाम 5 बजे हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के लालपुर स्थित बीएनबी बिल्डिंग में पहुंची। पार्टी में कुल चार लोग शामिल थे, जिनमें सहेली के अलावा दो अन्य लड़के भी थे। रात 8 बजे केक काटने के बाद माहौल सामान्य था लेकिन डेंटिस्ट को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आने वाले घंटों में क्या होने वाला है।

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

पीड़िता के अनुसार जब उसे भूख लगी तो आरोपी दानिश ने उसे पिज्जा लाकर दिया। पिज्जा खाते ही डेंटिस्ट की तबीयत बिगड़ने लगी और वो आराम करने के लिए एक कमरे में चली गई। इसी का फायदा उठाकर दानिश कमरे में घुस आया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन होश आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सहेली को सुनाई। घटना के बाद पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती गई। 11 अप्रैल को उसके एक अन्य दोस्त ने उसे गंभीर स्थिति में ‘आर्किड अस्पताल’ में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद लालपुर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पीड़िता ने अपनी सहेली पर भी जानकारी होने के बावजूद मदद न करने का आरोप लगाया है। जैसे ही मामले की जानकारी तीनों आरोपी को हुई जिसके बाद दानिश, फहद, बंगाल भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने अपने टेक्निकल सेल के जरिए दो आरोपी को दबोचा लिया। वहीं एक सदाब नामक आरोपी फरार है।

 

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...