जनगणना में पहली बार जनता की सीधी भागीदारी, 17 अप्रैल से स्व गणना शुरू

पटना : भारत की जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से एक मई तक चलने वाली स्व गणना की प्रक्रिया में अधिकतम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने में पूरी टीम लगी हुई है। पहली बार आम लोगों को इस माध्यम से खुद जनगणना में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान किया गया है। डिजिटल मोड में होने वाली इस जनगणना के प्रथम चरण में दो मई से 31 मई के बीच मकान सूचीकरण एवं आवास गणना किया जाना है। इस दौरान 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पहले 17 अप्रैल से इसी कार्य को आम लोग कहीं से भी पोर्टल के माध्यम से कर पाएंगे। ये बातें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने समीक्षा बैठक करते हुए कही। बैठक में विभाग के जनगणना कोषांग से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सुगम, सटीक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से इस बार स्व गणना पद्धति पर विशेष बल दिया जा रहा है – प्रधान सचिव सीके अनिल

बैठक में स्व गणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सुगम, सटीक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से इस बार स्व गणना पद्धति पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने जिला स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक प्रथम चरण के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल Se.Census.gov.in पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय की बचत होगी और आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी। साथ ही पोर्टल पर दर्ज सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेंगी।

बैठक में निर्देश दिया गया कि जिलों के सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष स्व-गणना प्रोत्साहन बैठकें आयोजित की जाएं

बैठक में निर्देश दिया गया कि जिलों के सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष स्व-गणना प्रोत्साहन बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों में जनगणना का प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर और प्रगणक शामिल होंगे। इनका उद्देश्य सरकारी कर्मियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें अपने कार्यक्षेत्र और समुदाय में कम से कम दस लोगों को स्वगणना कराने में सहायता करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

शिक्षित युवाओं और स्वयंसेवकों को इस अभियान से जोड़ा जाए – प्रधान सचिव

प्रधान सचिव ने जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शिक्षित युवाओं और स्वयंसेवकों को इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि वे अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को ऑनलाइन जानकारी भरने में मदद कर सकें।
बैठक में यह भी बताया गया कि जिन नागरिकों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बैठक के अंत में अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल माध्यम से होने वाली इस जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें। अपनी गणना स्वयं करें, डिजिटल भारत का हिस्सा बनें, इसी संदेश के साथ स्व गणना अभियान को व्यापक रूप से प्रचारित करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़े : जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 11,718 करोड़ का बजट मंजूर, अश्विनी वैष्णव बोले- पहली बार डिजिटली होगा सेंसस

Saffrn

Trending News

Ranchi Crime News: मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी...

रांची के हरिहर सिंह रोड पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और पेंडेंट...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज Voting, करोड़ों...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान होगा। बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों...

LPG Supply Crisis: रांची में गैस सिलिंडर के लिए लाइन, 60...

रांची में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। कई इलाकों में लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, जबकि 60 हजार से अधिक बैकलॉग...

 JMM Meeting Update: हेमंत सोरेन बोले, हर योग्य मतदाता का नाम...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो बैठक में कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत...

JTET Latest News: मगही, भोजपुरी, अंगिका पर सहमति नहीं, नियमावली प्रस्ताव...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की नियमावली कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन ने शिक्षा विभाग को लौटा दी है। बावजूद इसके JAC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img