Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi Jail Case: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में युवक से अप्राकृतिक यौनाचार मामले की जांच तेज, चार सदस्यीय टीम गठित

Ranchi के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 20 वर्षीय युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों की जांच तेज हुई है।

Google पर 22Scope चुनें

 रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 20 वर्षीय युवक से अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों की जांच तेज। जेल आइजी की चार सदस्यीय टीम ने तीन घंटे पूछताछ की।


Ranchi Jail Case रांची: राजधानी Ranchi  के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में विचाराधीन बंदी रहे 20 वर्षीय युवक के साथ कथित अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में जांच तेज हो गयी है। जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने मामले की विभागीय जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम का नेतृत्व जेल निदेशक ज्ञान शंकर जायसवाल कर रहे हैं। शुक्रवार को जांच टीम ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचकर करीब तीन घंटे तक जेल कर्मियों, डॉक्टर और आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान युवक के इलाज से संबंधित कुछ जानकारियां भी सामने आयीं।

Ranchi Jail Case:जेल में तीन घंटे तक चली पूछताछ, डॉक्टर और आरोपियों से लिये गये बयान

चार सदस्यीय जांच टीम शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची। टीम ने घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करते हुए जेल में तैनात स्वतंत्र कर्मियों, जेल के डॉक्टर और आरोपियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि कथित घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई तथा इसकी जानकारी जेल प्रशासन को क्यों नहीं मिल सकी।

जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि कथित घटना के करीब 10 दिन बाद संबंधित युवक चार बार जेल के डॉक्टर के पास गया था। हालांकि, हर बार उसने सर्दी और खांसी की शिकायत की तथा उसी से संबंधित दवाएं ली थीं। जांच टीम इन तथ्यों को भी अपनी रिपोर्ट में शामिल करेगी।

Ranchi Jail Case:जेल में बंद चाचा को भी नहीं दी थी घटना की जानकारी

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित युवक के साथ उसके एक चाचा भी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद थे। हालांकि, युवक ने कथित घटना के संबंध में अपने चाचा को भी कोई जानकारी नहीं दी थी।

जांच अधिकारी इस पहलू की भी पड़ताल कर रहे हैं कि युवक ने घटना की जानकारी तत्काल किसी को क्यों नहीं दी। फिलहाल जांच टीम किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खेलगांव पुलिस ने भी की जांच, जेल आइजी को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

इधर, खेलगांव थाना पुलिस ने भी शुक्रवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचकर मामले की जांच की। केस के अनुसंधानकर्ता ने जेल में तैनात स्वतंत्र जेल कर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये। इसके बाद पुलिस टीम जेल से लौट गयी।

वहीं, जेल प्रशासन की चार सदस्यीय विभागीय जांच टीम अभी कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। सभी संबंधित पक्षों के बयान और जांच में सामने आये तथ्यों को संकलित कर समेकित रिपोर्ट तैयार की जायेगी। यह रिपोर्ट जेल आइजी सुदर्शन मंडल को सौंपी जायेगी।

फिलहाल विभागीय जांच और पुलिस अनुसंधान जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सत्यता और मामले में संभावित जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Ranchi जेल में कथित घटना की जांच कौन कर रहा है?

जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने चार सदस्यीय विभागीय जांच टीम गठित की है जिसका नेतृत्व जेल निदेशक ज्ञान शंकर जायसवाल कर रहे हैं। साथ ही खेलगांव थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी किसी को तुरंत क्यों नहीं दी?

युवक ने कथित घटना के संबंध में अपने चाचा को भी जानकारी नहीं दी, जो उसके साथ उसी जेल में बंद थे। जांच अधिकारी इस पहलू की पड़ताल कर रहे हैं।

जांच में पीड़ित युवक के चिकित्सा रिकॉर्ड से क्या सामने आया?

कथित घटना के लगभग 10 दिन बाद युवक चार बार जेल के डॉक्टर के पास गया था, लेकिन हर बार उसने केवल सर्दी और खांसी की शिकायत की।

Commercial Advertisment

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...

Rahul Gandhi Khunti Visit: 4-5 दिसंबर को झारखंड आ सकते हैं...

 राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को खूंटी आ सकते हैं। इस दौरान पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर पारंपरिक ग्राम...

JPSC Exam Scam: धर्मेंद्र को कपड़े खरीदने के लिए मिले 1...

 झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID को धर्मेंद्र कुमार और सिंडिकेट सरगना अरुण कुमार के बीच लाखों के लेन-देन के सबूत मिले। फरार आरोपियों...