Ranchi में एक बार फिर मानवता शर्मसार! 3 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी; आरोपी इरफान गिरफ्तार

Ranchi: झारखंड में सरकार अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। राज्य में घिनौने अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और सरकार सिर्फ अपने फायदे पर बात कर रही है,ऐसे मामलों पर सरकार कोई भी सख्त एक्शन नहीं ले पा रही है। राजधानी Ranchi में आए दिन दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है लेकिन फिर भी अपराधियों के हौंसले कम नहीं हो रहे हैं। डेंटल छात्रा केस के बाद आज एख बार फिर बेहद घिनौना मामला सामने आया है। रांची में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई है।

आरोपी इरफान गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी Ranchi में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी का नाम इरफान बताया जा रहा है,उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

परिवार वालों ने दर्ज की शिकायत

बता दें आरोपी इरफान ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्ची डर से शांत हो गई,परिजनों के बहुत कहने पर उसने आपबीती बताई। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पॉक्सो की धारा 8/12 के तहत केस दर्ज किया गया है

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इरफान पर बीएनएस की धारा 74/351 (2) और पॉक्सो की धारा 8/12 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

 

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...