CM सम्राट से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, बंद कमरे में करीब 20 मिनट हुई बात

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। दोनों की मुलाकात पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर हुई। इस दौरान एक तस्वीर में देखा गया कि सीएम सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को प्रणाम कर रहे हैं और नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। सम्राट से मिलने के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए दिखे। नीतीश के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी साथ में मौजूद थे।

नीतीश और CM सम्राट की मुलाकात लगभग 20 मिनट तक हुई

आपको बता दें कि नीतीश कुमार और सीएम सम्राट चौधरी की मुलाकात लगभग 20 मिनट तक हुई। संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर बातचीत हुई होगी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सम्राट चौधरी से मिलने से पहले नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी से मुलाकात भी की थी।

CM Samrat Nitish 2 22Scope News

CM सम्राट ने दिया था आदेश

वहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं। सीएम सम्राट ने सख्त आदेश दिया था कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करें। प्रखंडों और थानों में आम जनता को हर बेहतर और समय पर सुविधा दी जाए। समस्याओं का तेजी से समाधान करें।

CM Samrat Nitish 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार

Saffrn

Trending News

Ranchi Crime News: मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी...

रांची के हरिहर सिंह रोड पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और पेंडेंट...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज Voting, करोड़ों...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान होगा। बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों...

LPG Supply Crisis: रांची में गैस सिलिंडर के लिए लाइन, 60...

रांची में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। कई इलाकों में लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, जबकि 60 हजार से अधिक बैकलॉग...

 JMM Meeting Update: हेमंत सोरेन बोले, हर योग्य मतदाता का नाम...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो बैठक में कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत...

JTET Latest News: मगही, भोजपुरी, अंगिका पर सहमति नहीं, नियमावली प्रस्ताव...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की नियमावली कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन ने शिक्षा विभाग को लौटा दी है। बावजूद इसके JAC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img