नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड पर मुलाकात की। सीएम सम्राट के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। वहीं आज शाम सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कल यानी तीन मई को वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। साथ ही बिहार मंत्रिमंडल पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना जतायी जा रही है।

CM सम्राट चौधरी लगातार राजनीतिक बैठकें और मुलाकातें कर रहे हैं

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार राजनीतिक बैठकें और मुलाकातें कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं की इस मुलाकात ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों को और तेज कर दिया है।

CM Samrat Nitish Kumar 1 22Scope News

सम्राट चौधरी और JDU के दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात और संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई

वहीं सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात और संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम और जदयू नेता विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि राज्य में नई सरकार बनने के बाद से कैबिनेट का पूर्ण विस्तार अभी तक नहीं हो पाया है। अशोक चौधरी के आवास पर नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल ही में यह सरकारी आवास खाली किया है, जिसके बाद अब नए मुख्यमंत्री ने वहां का जायजा लिया।

आज दिल्ली जाएंगे CM सम्राट, BJP के केंद्रीय नेतृत्व से होगी मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आज दिल्ली का दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान उनकी मुलाकात बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से होगी, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है। हाल ही में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात को भी इसी संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल बिहार की सम्राट सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा केवल दो डिप्टी सीएम शामिल हैं।

CM Samrat Nitish Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...