‘ऑपरेशन अमानत’ में RPF को मिली बड़ी सफलता, खोया ट्रॉली बैग यात्री को लौटाया सुरक्षित

सिवान : सिवान जिले से एक अच्छी और सराहनीय खबर सामने आई है। जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक यात्री का खोया हुआ ट्रॉली बैग खोजकर उसे सुरक्षित वापस कर दिया। इस कार्रवाई के बाद रेल यात्रियों में खुशी देखी जा रही है और आरपीएफ की कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है।

मैरवा स्टेशन पर तैनात RPF जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक की जांच की और बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया

दरअसल, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या-15204 डाउन, जो मैरवा से सिवान की ओर आ रही थी, उससे एक गोल्डन कलर का ट्रॉली बैग गिर गया है। सूचना मिलते ही मैरवा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक की जांच की और बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बैग को आरपीएफ पोस्ट सिवान लाया गया, जहां गोपालगंज जिले के रहने वाले यात्री आकाश कुमार प्रसाद पहुंचे और अपने बैग की पहचान की।

Operation Amanat 22Scope News

ट्रेन से उतरते समय उनका बैग फिसलकर नीचे गिर गया था – यात्री आकाश कुमार

यात्री ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय उनका बैग फिसलकर नीचे गिर गया था, जिसकी सूचना उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दी थी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने पूरी प्रक्रिया के तहत बैग को सही सलामत यात्री को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बैग की कीमत करीब 15 हजार रुपए थी। आरपीएफ की इस ईमानदार और तत्पर कार्रवाई से रेल यात्रियों में खुशी का माहौल है और लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

Operation Amanat 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...