Advertisment

खेत में लगी भीषण आग, करीब एक हजार बीघा में लगी फसल जलकर खाक

गयाजी : गयाजी जिले के अतरी प्रखंड क्षेत्र के डिहुरी गांव में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आगजनी की घटना में डिहुरी में करीब एक हजार बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

आग लगने का कारण दूसरे गांव के कुछ लोगों द्वारा गेहूं के अवशेष में आग लगाना बताया जा रहा है

स्थानीय किसानों के अनुसार, बुधवार की शाम आगलगी हुई है। आग लगने का कारण दूसरे गांव के कुछ लोगों द्वारा गेहूं के अवशेष (पराली) में आग लगाना बताया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते डिहुरी गांव के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने इसे लापरवाही और कुछ मामलों में जानबूझकर किया गया कृत्य बताया है, जिसे उन्होंने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

Gaya Aag 1 1 22Scope News

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और किसानों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना से प्रभावित किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। किसानों ने यह भी नाराजगी जताई कि इस आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गई हैं, उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Gaya Aag 3 22Scope News

यह भी पढ़े : लेवा गांव में भीषण आग, 3 घर जलकर राख, गरीब मजदूर परिवार बेघर

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...