भीषण कटाव से किसानों की लहलहाती फसल गंगा में हो रही विलीन, गांव पर भी मंडराने लगा खतरा

बेगूसराय : गंगा में भीषण कटाव से किसानों की लहलहाती फसल गंगा में विलीन हो रही है. वहीं गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है. तेघरा प्रखंड के आधारपुर पंचायत के अजेगर बोर तोड़ गंगा घाट किनारे किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं, मक्का, आलू की फसल इन दिनों लगातार गंगा के भीषण कटाव में विलीन हो रही है.

किसानों की आंखों के आगे उनकी फसल गंगा में विलीन हो रही है. लगातार लहलहाती फसल के कटाव और गांव में खतरा से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने आज तेघरा प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर गंगा कटाव निरोधी कार्य चलाने की भी मांग की. गंगा में भीषण कटाव को लेकर अधिकारी भी मानते हैं कि जिस तरीके से कटाव हो रहा है ऐसी स्थिति में कटाव निरोधी कार्य चलाना मुश्किल हो रहा है. कटाव निरोधी कार्य चलाने में कम से कम 15 दिनों का वक्त लग सकेगा.

crop1 22Scope News

अधिकारियों ने बताया कि गंगा के कटाव से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रात को जगने को भी मजबूर हैं. अधिकारियों के द्वारा फ्लड विभाग जिला प्रशासन के जरिए अधिकारियों को इसकी सूचना लगातार दी जा रही है. किसानों ने कहा कि गंगा में लगातार कटाव से उनके फसल लगातार गंगा में गिर रही है. जिससे किसानों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगा.

गंगा में कटाव बहुत तेजी से फैल रहा है. अगर इसका निराकरण नहीं किया गया तो जल्दी ही गांव के नजदीक खतरा उत्पन्न हो जाएगा. आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि लहलहाती फसल गंगा के भीषण कटाव में कट-कट कर गिर रही है, और लोग मजबूरन गेहूं की फसल को काटकर चारे में उपयोग करने को मजबूर हैं.

रिपोर्ट: सुमित

22 साल से किसान को नहीं मिला गन्ने का भुगतान, दर-दर की खा रहे ठोकरें

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...