नेस्ले इंडिया का शुद्ध लाभ 1.25 प्रतिशत घटा

नई दिल्ली : एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी नेस्ले इंडिया ने गुरुवार को बताया कि लागत बढ़ने के कारण मार्च 2022 में खत्म तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1.25 प्रतिशत घटकर 594.71 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 602.25 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था.

गौरतलब है कि कंपनी वित्त वर्ष के रूप में जनवरी-दिसंबर का अनुसरण करती है. नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 9.74 फीसदी बढ़कर 3,950.90 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,600.20 करोड़ रुपये थी.

कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च 12.98 प्रतिशत बढ़कर 3,195.90 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 2,828.61 करोड़ रुपये था.

नेस्ले इंडिया की घरेलू स्तर पर बिक्री 10.23 फीसदी बढ़कर 3,794.26 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,442.03 करोड़ रुपये थी और निर्यात 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 156.64 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष समान अवधि में 158.17 करोड़ रुपये था.

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...