Advertisment

Hazaribagh Bank Robbery: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 3 किलो सोना और 4 लाख Cash की लूट

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में लुटेरों ने 3 किलो सोना और 4 लाख रुपये नकद लूट लिये। 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए।


Hazaribagh Bank Robbery हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही स्थित Bank of Maharashtra शाखा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई। लुटेरों के एक गिरोह ने बैंक के लॉकर से लगभग तीन किलो सोना और कैश काउंटर से चार लाख रुपये नकद लूट लिये। यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 3:10 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार सभी अपराधी मात्र 20 मिनट के भीतर पूरी घटना को अंजाम देकर दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गये। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


Key Highlights:

• बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में दिनदहाड़े बड़ी लूट

• बैंक लॉकर से लगभग 3 किलो सोना और 4 लाख रुपये नकद लूटे गए

• पांच अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और 20 मिनट में फरार हो गए

• सभी लुटेरों ने चेहरे गमछे से ढंक रखे थे

• पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की


Hazaribagh Bank Robbery:खाता खोलने के बहाने बैंक में दाखिल हुए अपराधी

बैंककर्मियों के अनुसार लुटेरों की संख्या पांच थी और वे दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे थे। सभी ने अपने चेहरे गमछे से ढंक रखे थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।

बताया गया कि पहले दो लुटेरे बैंक में खाता खोलने के बहाने दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और कुछ ही देर में बाकी अपराधी भी अंदर पहुंच गये। इसके बाद सभी ने बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर लॉकर और कैश काउंटर को निशाना बनाया।

Hazaribagh Bank Robbery:ग्राहक ने देखा बंद ग्रिल, तब खुला मामला

लूटपाट के कुछ देर बाद ग्राहक मिथिलेश सिंह पैसे जमा करने बैंक पहुंचे। उन्होंने देखा कि बैंक का ग्रिल बंद है और शटर आधा गिरा हुआ है। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने बिल्डिंग मालिक किशोर सिंह को बुलाया।

किशोर सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

Hazaribagh Bank Robbery:डीएसपी, एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे मौके पर

सूचना पाकर बरही डीएसपी अजित Kumar विमल, एडिशनल एसपी अमित कुमार और थाना प्रभारी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गेट तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश किया और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की।

इसके बाद बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया गया। सूचना मिलने पर हजारीबाग एसपी अमन कुमार भी मौके पर पहुंचे और बैंक में मौजूद लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।


Highlights

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...