सड़क निर्माण में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, संवेदक 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

पटना : ग्रामीण कार्य विभाग लगातार विकास कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले संवेदकों पर नकेल कसते हुए दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। इस दिशा में विभाग द्वारा सीतामढ़ी कार्य प्रमंडल के अंतर्गत ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने वाले एक संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले में 3 ग्रामीण पथों का निर्माण करना था

उक्त संवेदक को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले में तीन ग्रामीण पथों का निर्माण करना था। एकरारनामा के अनुसार, उन कार्यों को 30 जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाना था। किंतु निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संवेदक द्वारा कार्य में न तो कोई सक्रियता दिखाई गई और न ही कोई पहल की गई। वहीं विभागीय समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि एक पथ पर कार्य प्रारंभ ही नहीं किया गया, जबकि शेष दो पथों का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

साथ ही निर्माण स्थल पर आवश्यक सामग्री एवं संसाधनों की अनुपस्थिति भी पाई गई, जो संवेदक की उदासीनता को दर्शाता है

साथ ही निर्माण स्थल पर आवश्यक सामग्री एवं संसाधनों की अनुपस्थिति भी पाई गई, जो संवेदक की उदासीनता को दर्शाता है। संवेदक की इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के सुसंगत प्रावधानों के तहत संवेदक को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्माण कार्य में विलंब या लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने...

दानापुर : बिहार पुलिस के मध निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा...

मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ)...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस...

पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट को मिला GI टैग, कारीगरों में खुशी का...

गयाजी : गयाजी जिले का पत्थरकट्टी गांव पिछले लगभग 300 साल से अपनी बेमिसाल पत्थर शिल्पकार के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।...