भभुआ में अतिक्रमण अभियान पर बवाल, ठेला क्षतिग्रस्त होने से फुटपाथी दुकानदारों का सड़क जाम, पूर्व सभापति व पूर्व उप सभापति के बीच तीखी बहस

कैमूर : भभुआ के एकता चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेला क्षतिग्रस्त होने से नाराज फुटपाथी दुकानदारों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों ने कहा कि अभियान न्यायालय और सरकारी निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है।

ट्रैफिक DSP, कार्यपालक पदाधिकारी, SHO व पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ व आवागमन सामान्य हो सका

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी, कार्यपालक पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका। वहीं अतिक्रमण अभियान को लेकर नगर परिषद कार्यालय में वेंडरों के आजीविका से जुड़े मुद्दों पर कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे पूर्व सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जॉनी आर्य एवं पूर्व उपसभापति अमजद अली के बीच आपस में बहस हो गई, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

Kaimur Atikarman 2 22Scope News

Kaimur Atikarman 3 22Scope News

 

कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

आपको बता दें कि कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अधिकारियों ने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। साथ ही वेंडरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। बता दें कि भारी संख्या में फुटपाथी दुकानदार सड़कों पर उतरकर हंगामा करते दिखायी दे रहे है।

Kaimur Atikarman 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन, छतौनी चौक से ढाका रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...