Dhanbad : बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली, 2020 में अमन के गुर्गों ने की थी इसी पम्प पर फायरिंग

धनबाद : बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली- कोयलांचल में

अपराधियों का मनोबल इन दिनों काफी बढ़ गया है.

ऐसा लग रहा है मानो अपराधियों पर से पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया हो.

अपराधी लगातार प्रतिदिन गोलीबारी जैसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र की है,

जहां पर बीती देर रात्रि पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने गोलीबारी की.

पम्प कर्मी को गोली लगी है हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना स्थल पहुंच डीएसपी ने जांच पड़ताल की है.

घटना में धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ऊपर बाजार में अवस्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात्रि अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. घटना में पंप कर्मचारी राजेश पासवान को गोली लगी है. जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

khokha 22Scope News

पुलिस ने एक खोखा किया बरामद

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायडेहरा स्थित सिटी फ्यूल्स की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई. मामले की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह एवं डीएसपी अमर कुमार पांडेय भी पहुंचे और जांच पड़ताल की. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है.

स्क्रैप कारोबारी गुलाम कादिर का है पेट्रोल पंप

गौरतलब है कि यह पेट्रोल पंप स्क्रैप कारोबारी गुलाम कादिर की है. इससे पूर्व 2020 में भी उनके पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें कुख्यात गैंगेस्टर अमन सिंह गिरोह का नाम सामने आया था. अमन सिंह ने व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी .एक बार फिर से पंप पर गोलीबारी की घटना ने धनबाद पुलिस को एक नई चुनौती दे दी है. कोयलांचल धनबाद में कोयले के कारोबार में वर्चस्व को लेकर लगातार गोलीबारी की घटना घट रही है.वही इस दूसरी घटना ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

21 दिसंबर को पूरे झारखंड में बंद रहेगा पेट्रोल पंप

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

जामताड़ा में आदिवासी महासम्मेलन 2026, सीता सोरेन की मौजूदगी में रथीन...

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत लछुरायडीह फुटबॉल मैदान में आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा समिति की ओर से आदिवासी जोम सिम बिन्ती सह...

कोई बच्चा न छूटे! देवघर में स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाला मोर्चा, घर-घर...

देवघर: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से देवघर में पल्स पोलियो अभियान...

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति सम्मानित, 2001 से...

रांची: झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मंझगांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)...