Aman Sahu Encounter Case: High Court में सुनवाई, CID Case Diary पेश करने का आदेश

 अमन साव एनकाउंटर केस में झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई, राज्य सरकार को CID जांच की केस डायरी पेश करने का निर्देश।


Aman Sahu Encounter Case रांची: Jharkhand High Court में गैंगस्टर Aman Sahu के कथित पुलिस मुठभेड़ मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज क्रिमि नल रिट याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और राज्य सरकार को अहम निर्देश जारी किए।

Aman Sahu Encounter Case:हाईकोर्ट ने मांगी CID जांच की केस डायरी

जस्टिस Sujit Narayan Prasad और जस्टिस Sanjay Prasad की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी और राज्य सरकार का पक्ष सुना।

सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार को Criminal Investigation Department Jharkhand द्वारा की जा रही जांच से संबंधित केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 11 जून को निर्धारित की गई है।


Key Highlights

  • अमन साव एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट में सुनवाई

  • राज्य सरकार को CID केस डायरी पेश करने का निर्देश

  • मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होगी

  • याचिकाकर्ता ने CBI जांच की मांग उठाई

  • पुलिस पर जानबूझकर हत्या का आरोप


Aman Sahu Encounter Case:याचिकाकर्ता का आरोप, दो अलग केस दर्ज होने चाहिए थे

प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता Hemant Kumar Sikrwar ने दलील दी कि इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज होने चाहिए थे।

उन्होंने कहा कि एक केस पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है, जो मुठभेड़ से संबंधित है। वहीं दूसरा मामला अमन साव की मां द्वारा ऑनलाइन आवेदन के जरिए दर्ज कराया गया, जिसमें पुलिस पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि इस दूसरे मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने ऑनलाइन आवेदन को अब तक औपचारिक रूप से दर्ज नहीं किया है।

Aman Sahu Encounter Case:राज्य सरकार का पक्ष, जांच जारी

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता Rajeev Ranjan ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में CID द्वारा जांच जारी है।

हालांकि याचिकाकर्ता का आरोप है कि CID की जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है, जिस कारण मामले को CBI को सौंपने की मांग की जा रही है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...