Aman Sahu Encounter : गैंगस्टर अमन साहू के मौत के बाद अब ये बनेंगे गैंग के बॉस!…

Aman Sahu Encounter

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू की मौत के बाद अब गैंग के संचालन पर आफत आ गई है। इसी बीच अमन साहू गैंग के उत्तराधिकारी का जल्द हो सकता है। ऐसे में मयंक सिंह और राहुल सिंह गैंग का संचालन करने वाले हैं। मामले में मयंक सिंह ने प्रेस रिलीज कर इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : मंईयां योजना का नहीं दिया पैसा तो कर दी महिला की खौफनाक हत्या, पति गिरफ्तार 

Aman Sahu Encounter : मयंक सिंह के द्वारा जारी पोस्ट
Aman Sahu Encounter : मयंक सिंह के द्वारा जारी पोस्ट

मयंक सिंह ने अपने सोशल मीडिया साइट पर इस बात की जानकारी दी कि अब वह खुद और राहुल सिंह मिलकर गैंग को चलायेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट पर मयंक सिंह ने लिखा कि अमन साहू को साजिश के तहत झूठे एनकाउंटर करके मारा गया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सीआईएसएफ की छापेमारी से तस्करों में मचा हड़कंप, भारी मात्रा में… 

Aman Sahu Encounter : आतंक और बढ़ा सकता है अमन साहू गैंग

प्रेस रिलीज के दौरान मयंक सिंह ने मुठभेड़ को फेक बताया है। मयंक सिंह ने कहा कि अमन साहू का जेल में रहना गिरोह के सदस्यों के लिए कमजोर कड़ी बनती जा रही थी। लोगों का खौफ लगातार कम होता जा रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमन साहू के मौत के बाद अब गैंग अपना आतंक और बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल इतने प्रस्तावों पर लगी मुहर… 

Aman Sahu Encounter : पलामू में एनकाउंटर में मारा गया अमन साहू
Aman Sahu Encounter : पलामू में एनकाउंटर में मारा गया अमन साहू

बताते चलें कि एक मामले में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ के रायपुर से रांची ला रही थी इसकी दौरान पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी का फायदा उठाकर अमन एक पुलिसकर्मी का रायफल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग रहा था। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में एटीएस और पुलिस की टीम ने उसे मार गिराया।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...