पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 8 अभियुक्त गिरफ्तार

पटना : पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिस्टल चार देशी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस और 10 कट्टा के बैरल बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आठ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के निर्देशन में पूर्वी क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

मालसलामी, खाजेकला व गौरीचक थाना क्षेत्रों से कार्रवाई कर पुलिस ने सफलता पायी – नगर SP (पूर्वी) परिचय कुमार

इसी क्रम में आज पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों मुख्यतः मालसलामी, खाजेकला एवं गौरीचक थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल दो पिस्टल, चार देशी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस और 10 कट्टा निर्माण में प्रयुक्त बैरल (मिनी गन फैक्ट्री से संबंधित) बरामद किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्रवाई के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार द्वारा किए गए प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई।

Patna Police 1 1 22Scope News

Patna Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : एक्शन मोड में पुलिस, जहरीली शराबकांड के बाद तेज हुई छापेमारी, बोलेरो से 200 लीटर स्प्रिट बरामद

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...