Advertisment

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम सभागार में आज शहर की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त, डीएसपी और सीओ सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए इसे हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रणनीति बनाई गई।

DM और SP ने संयुक्त रूप से निर्देश दिया कि प्रशासन व पुलिस मिलकर समन्वय के साथ कार्रवाई करें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से निर्देश दिया कि प्रशासन और पुलिस मिलकर समन्वय के साथ कार्रवाई करें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। नगर आयुक्त को अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इस दौरान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में जहां भी कचरे का ढेर है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।

Motihari DM 1 1 22Scope News

DM ने मोतीझील क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा- वहां अतिक्रमण हटाने के लिए ADM के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है

उन्होंने विशेष रूप से मोतीझील क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां अतिक्रमण हटाने के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस योजना तैयार की गई है। छतौनी चौक मंडी के पास सड़क पर लगने वाले ठेलों को हटाया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए अभियान चलाया जाएगा।

Motihari DM 2 1 22Scope News

Motihari DM 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी के DM ने मॉडल विद्यालय के कार्य का किया निरीक्षण

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...