Ranchi Pension Verification Drive: फर्जी लाभुकों पर होगी कार्रवाई, गलत पेंशन लेने वालों से होगी वसूली

रांची जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों का 15 से 30 मई तक विशेष सत्यापन अभियान चलेगा। अपात्र पाए जाने पर पेंशन बंद और राशि वसूली होगी।


Ranchi Pension Verification Drive रांची: रांची जिला प्रशासन ने वृद्धावस्था, विधवा और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। जिले में 15 मई से 30 मई तक विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी पेंशन लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जांच के दौरान यदि कोई लाभुक अपात्र पाया जाता है या गलत जानकारी देकर पेंशन लेने का मामला सामने आता है, तो उसका नाम योजना से हटा दिया जाएगा। साथ ही अब तक ली गयी पेंशन राशि की वसूली भी की जाएगी।

Ranchi Pension Verification Drive: गांव और शहर में अलग-अलग टीम करेगी जांच

प्रशासन की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जांच व्यवस्था तैयार की गयी है। ग्रामीण इलाकों में पंचायत सचिव और सहिया की मदद से लाभुकों का सत्यापन किया जाएगा।

वहीं शहरी क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर जांच करेगी। सत्यापन के दौरान लाभुकों की पात्रता, जीवित होने की स्थिति और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।


Key Highlights

  • रांची में 15 से 30 मई तक विशेष पेंशन सत्यापन अभियान

  • फर्जी और अपात्र लाभुकों पर होगी कार्रवाई

  • गलत तरीके से ली गयी पेंशन राशि की होगी वसूली

  • गांव में पंचायत सचिव और शहर में राजस्व कर्मी करेंगे जांच

  • सत्यापन नहीं कराने पर बंद हो सकती है पेंशन


Ranchi Pension Verification Drive: एनएसएपी पोर्टल के आंकड़ों से होगी पहचान

जांच प्रक्रिया के लिए NSAP-PPS Portal से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि पोर्टल से मिले डेटा के आधार पर संदिग्ध और अपात्र लाभुकों की पहचान की जाएगी।

सत्यापन के दौरान दस्तावेजों और रिकॉर्ड का मिलान भी किया जाएगा ताकि योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Ranchi Pension Verification Drive: सत्यापन नहीं कराने पर बंद हो सकती है पेंशन

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने सभी पेंशनधारियों से निर्धारित अवधि के भीतर भौतिक सत्यापन कराने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि तय समय में सत्यापन नहीं कराने वाले लाभुकों की पेंशन रोकी जा सकती है।

प्रशासन का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और फर्जी लाभुकों पर कार्रवाई करना बताया गया है।

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...