अवैध संबंध के चक्कर महिला की हत्या, कुंआ से बरामद हुआ शव

Woman murdered due to illicit relationship, dead body recovered from well

Dumka-Woman murdered due to illicit relationship-तालझारी थाना क्षेत्र के हीराकनाई गांव से एक महिला की हत्या की खबर आयी है. बताया जा रहा है कि महिला के पति ने ही हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को कुंआ में फेंक दिया. जब इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को मिली तो मृतका के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी.

बताया जा रहा है कि मृतिका सोनी देवी की शादी 2018 में मनोज दास के साथ हुई थी, मृतिका को दो बच्चे भी है. लेकिन पति का अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध था. मृतिका के द्वारा बराबर इस संबंध का विरोध किया जाता था, जिसके के साथ मारपीट की जाती थी. घर में तनाव का माहौल बना रहता था. परिवार के दूसरे सदस्य में मृतिका के साथ खड़े नहीं होते थे. इसी बीच एक दिन पति ने उसकी हत्या कर लाश को कुंए में फेंक दिया, जिससे की उसकी साक्ष्य को छुपाया जा सके.

मृतिका ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों से भी की थी. इस मामले को लेकर कई बार आपस में पंचायत भी हुई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

रिपोर्टर- आशिष

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...