आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में गोद भराई और मुंह जुठाई की रस्म

Dumka-Shikaripara: आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के खाडूकदमा में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी परियोजना, निदेशक आइटीडीए राजेश राय के अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी राजू कमल और प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे.

सभी विभागों की ओर से  शिविर में स्टॉल लगाया गया था. इन स्टॉलों में आम ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी और उनकी समस्यायों से संबंधित आवेदन लिया जा रहा था.  साथ ही श्रम कार्ड का भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था.

जबकि स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में ऑन स्पॉट वैक्सीनेशन की जा रही थी. पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कर्मियों को हिदायत दी कि लोगों को योजनाओं से संबंधित सभी जानकारी मुहैया कराए.

बता दें कि झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरा होने पर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया जा रहा है. वहीं आधार सेंटर में लोगो को आधार की सेवा दी जा रही थी. बाल विकास परियोजना कार्यालय, शिकारीपाड़ा के स्टाल में मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश राय द्वारा अपने हाथो से बच्चों की मुंह जुठाई और विवाहित कन्याओं को गोद भराई की रस्म अदा करना आकर्षण का केन्द्र रहा.

रिपोर्ट : आशीष

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...