Advertisment

Railway Update: रांची-दिल्ली और टाटानगर-आनंद विहार Special Train की घोषणा, कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द

 रेलवे ने जनजाति दिवस के मौके पर रांची-दिल्ली और टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वहीं कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

 Railway Update रांची: रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को देखते हुए जनजाति दिवस के अवसर पर रांची-दिल्ली और टाटानगर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके साथ ही आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय भी लिया गया है।

 Railway Update:रांची-दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन चलेगी

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-दिल्ली-रांची जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 08639 रांची-दिल्ली स्पेशल 23 मई को रांची से केवल एक ट्रिप के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान सुबह 3:30 बजे होगा, जबकि लोहरदगा से यह ट्रेन सुबह 4:30 बजे खुलेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08640 दिल्ली-रांची जनजाति दिवस स्पेशल 25 मई को दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन रात 1:25 बजे दिल्ली से रवाना होगी और रात 11:15 बजे रांची पहुंचेगी।


Key Highlights

  • रांची-दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन 23 मई को चलेगी

  • टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की भी घोषणा

  • दिल्ली से वापसी ट्रेन 25 मई को चलेगी

  • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 13 और 16 मई को रद्द

  • हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनें 11 जून तक नहीं चलेंगी


 Railway Update:टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का भी संचालन

रेलवे ने ट्रेन संख्या 08183/08184 टाटानगर-आनंद विहार टर्मिनल-टाटानगर जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। यह ट्रेन मुरी स्टेशन होकर संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 23 मई को टाटानगर से एक ट्रिप के लिए रवाना होगी। ट्रेन टाटानगर से रात 12:30 बजे खुलेगी और मुरी स्टेशन से सुबह 2:43 बजे प्रस्थान करेगी। आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने का समय सुबह 3:30 बजे निर्धारित किया गया है।

वापसी में ट्रेन संख्या 08184 आनंद विहार टर्मिनल-टाटानगर स्पेशल 25 मई को आनंद विहार टर्मिनल से रात 1:45 बजे खुलेगी और रात 12:15 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

 Railway Update:कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 13 और 16 मई को रद्द रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन 13 मई से 11 जून तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन भी इसी अवधि तक नहीं चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...