Advertisment

अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिला गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को फिर एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर ढाका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से दो पिस्टल, एक देशी बंदूक, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और तीन हजार नेपाली रुपए बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम, अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं

आपको बता दें पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम, अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए गए।

Motihari Police 1 1 22Scope News

पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए

वहीं पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही हथियार तस्करी के नेटवर्क और नेपाल कनेक्शन को लेकर भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Motihari Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न कांडों में 22 अभियुक्त गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...