मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चुनाव से पहले हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-गोली व नगदी बरामद

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चुनाव से पहले हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-गोली व नगदी बरामद

मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार और शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोली, नगदी और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं

Goal 7 22Scope News

कार्बाईन, रायफल, 3 पिस्टल के साथ सैकड़ों गोलियां और 2 लाख से अधिक नकदी बरामद

एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव के दौरान खपाने के लिए हथियारों की बड़ी खेप जिले में लाई गई है। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी, अरेराज डीएसपी और चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद करीब दो सौ से अधिक पुलिस बल के साथ रढिया गांव स्थित उपेंद्र सिंह के घर पर चार घंटे तक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक कार्बाइन, एक राइफल, तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, सौ से अधिक गोलियां, दो लाख रुपए से अधिक नकदी और कई शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने उपेंद्र सिंह और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं – पुलिस

मोतिहारी पुलिस ने कहा कि पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उपेंद्र पिछले 20 वर्षों से कश्मीर में पेंटर का काम करता था और एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था। वह किसी को हथियार की खेप सप्लाई करने वाला था। लेकिन पुलिस को पहले ही इसकी भनक लग गई और कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े : बिहार में रोजगार के नाम पर सिर्फ शराब तस्करी है, सत्ता संरक्षित तस्करी से युवा पीढ़ी हो रही है बर्बाद – अजय राय का बड़ा आरोप

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...

SSC JE 2026: 1,748 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 22...

SSC JE 2026 भर्ती में 1,748 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा पैटर्न...