Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा- सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी की धर्मपत्नी को नौकरी देगी राज्य सरकार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व. कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी शालू कुमारी एवं पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर परिवार के भरण-पोषण और अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए नियमानुसार उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए नियमानुसार उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देगी एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले राज्य सरकार ने स्व. कृष्ण भूषण कुमार के आश्रित को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी थी। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

CM Sultanganj 1 22Scope News

यह भी पढ़े : लोक सेवक आवास से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे CM सम्राट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...