मेरे विरोध में जो चुनाव में लड़ने आए थे, उनको खामोश कर दिया- शत्रुघ्न सिन्हा

 Patnaतृणमूल के टिकट पर आसनसोल से चुनाव जीत कर पटना लौटे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मेरे विरोध में चुनाव लड़ने वालों को हमने खामोश कर दिया.

इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजद के दावत-ऐ- इफ्तार में शामिल होने का कोई सियासी संदेश भी है, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इसका बेहतर जवाब तो अमित शाह दे सकते हैं.  यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए.

यहां बता दें कि लम्बे समय तक भाजपा से जुड़े रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल से तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़ कर भाजपा को शिकस्त दिया है.  पटना पहुंचते ही बिहारी बाबू ने पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में वीर कुंवर सिंह के जंयती पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने देश और समाज के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया,  युवा पीढ़ी को वीर कुंवर सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए. महंगाई के सवाल पर कहा कि  बढ़ी हुई महंगाई से कोई इनकार नहीं कर सकता.

यहां यह भी बता दें कि दो देिन पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए साम्प्रदायिक हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त किया था. और सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करने की वकालत की थी.

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का दौरा, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे सौगात

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...