गया एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल क्रिकेटर सोहैब खान का भव्य स्वागत, UAE की टीम से खेला था वर्ड कप T20

गयाजी : गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार को उस वक्त उत्साह और जश्न से भर गया। जब इंटरनेशनल क्रिकेटर सोहैब खान अपने गृह जिला पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर समर्थकों, परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मशहूर अभिनेता अली खान, टिकारी विधायक अजय दांगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सोहैब खान के स्वागत के लिए गया एयरपोर्ट पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी

यूएई की तरफ से हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इंटरनेशनल क्रिकेटर सोहैब खान के स्वागत के लिए गया एयरपोर्ट पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। एयरपोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Gaya Airport 2 22Scope News

 

गया के लोगों का प्यार और समर्थन उनके लिए बेहद खास है – सोहैब खान

मीडिया से बातचीत करते हुए सोहैब खान ने कहा कि गया के लोगों का प्यार और समर्थन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि वे एक ऐसे क्षेत्र से आते हैं जहां क्रिकेट के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन परिवार के सहयोग और अपने जुनून की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई और परिवार को दिया। सोहैब खान ने बताया कि यूएई टीम की ओर से टी20 मैच खेलना उनके जीवन का यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा करना उनके करियर का सबसे खास पल रहा।

Gaya Airport 22Scope News

लगातार मेहनत और परिवार के सहयोग की बदौलत सोहैब ने यह उपलब्धि हासिल की है – मशहूर अभिनेता और सोहैब खान के नाना अली खान

इस दौरान मशहूर अभिनेता और सोहैब खान के नाना अली खान ने कहा कि लगातार मेहनत और परिवार के सहयोग की बदौलत सोहैब ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार को आज गर्व महसूस हो रहा है। वहीं सोहैब खान के पिता जुगनू खान ने बिहार सरकार से मांग की कि जिस प्रकार बिहार के अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है, उसी प्रकार सोहैब खान को भी सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गया और मगध क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है।

Gaya Airport 1 22Scope News

डुमरिया जैसे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणा है – टिकारी MLA अजय दांगी

टिकारी विधायक अजय दांगी ने कहा कि डुमरिया जैसे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सोहैब खान की मेहनत और संघर्ष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गया के लाल सोहैब खान की इस उपलब्धि से पूरे मगध क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग और खेल प्रेमी अब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में बिहार के और भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पोते-बेटे का जन्मदिन मानने के लिए दिल्ली रवाना हुए लालू व...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व विपक्ष के नेता व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव अभी थोड़ी देर...

STF व मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय जाली करेंसी गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाली करेंसी के कारोबार से जुड़े कुख्यात तस्कर सुशील तिवारी...

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

फतुहा : बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अब पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने...

हीट वेब को लेकर एलर्ट जोन में है औरंगाबाद, सदर अस्पताल...

औरंगाबाद : देश के कई राज्य हीट वेब की चपेट में है। बिहार के औरंगाबाद जिला भी हीट वेब को लेकर एक्ट जोन में...

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श, डिस्ट्रिक्ट...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img