गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पटना DRI की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री को विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की वजन कुल आठ किलोग्राम बताई जाती है जो करोड़ो रुपए का बताया जाता है। यह कार्रवाई मंगलवार की हुई है। हालांकि इसकी जानकारी पटना से पहुंची डीआरआई की टीम ने गया एयरपोर्ट के निदेशक को नहीं दी गई।

घटना उस समय की है जब थाई एयरवेज की उड़ान से एक संदिग्ध यात्री बैंकॉक से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा

घटना उस समय की है जब थाई एयरवेज की उड़ान से एक संदिग्ध यात्री बैंकॉक से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। खुफिया इनपुट के आधार पर डीआरआई की टीम पहले से अलर्ट थी। यात्री के आगमन के साथ ही उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। जांच के दौरान यात्री के सामान की गहन तलाशी ली गई। जिसमें उसके बैग से करीब आठ किलोग्राम विदेशी गांजा बरामद किया गया।

Gaya Airport 1 22Scope News

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी आकाश श्रीचंद सोहांडा के रूप में हुई है

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी आकाश श्रीचंद सोहांडा के रूप में हुई है। इसकी तस्करी आमतौर पर संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। इस मामले को लेकर गया एयरपोर्ट प्रशासन और डीआरआई के बीच सूचना साझा करने को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं। गया एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश कुमार ने कहा कि पटना से आई डीआरआई टीम ने एयरपोर्ट प्रशासन को बिना पूर्व सूचना दिए गिरफ्तारी की।

Gaya Airport 2 22Scope News

अनौपचारिक रूप से करीब 8 किलो गांजा पकड़े जाने की जानकारी मिली है

उन्होंने बताया कि उन्हें अनौपचारिक रूप से करीब आठ किलो गांजा पकड़े जाने की जानकारी मिली है। एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, आधिकारिक जानकारी न मिलने के कारण उन्हें उच्च अधिकारियों को जवाब देने में कठिनाई हो रही है। वहीं डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी।

Gaya Airport 22Scope News

यह भी पढ़े : रजिस्ट्री ऑफिस में भू-माफियाओं द्वारा मूल अभिलेख को बदल कर फर्जीवाड़ा मामले में एक आरोपी गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...