Advertisment

विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों की रचनात्मकता को मिलेगा मंच, एक जून को राज्य स्तरीय स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता

पटना : विश्व पर्यावरण दिवस यानी पांच जून के अवसर पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद्, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से राज्य स्तरीय स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एक जून 2026 को ज्ञान भवन में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में राज्यभर के कक्षा-1 से 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।

प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है

प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है। कक्षा-1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए विषय ‘फूल के गमले’, कक्षा-3 एवं 4 के लिए ‘फूलों के बाग और तितलियां’, कक्षा-5 एवं 6 के लिए ‘ध्वनि प्रदूषण के स्रोत और दुष्प्रभाव’, कक्षा-7 एवं 8 के लिए ‘एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प’ और कक्षा-9 एवं 10 के लिए ‘जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव’ निर्धारित किए गए हैं।

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् ने राज्य के विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त बनाने की अपील की है

प्रतियोगिता में उपस्थित होने का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित है, जबकि चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् ने राज्य के विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े : 140 दिव्यांगजनों की ट्राइसाइकिल फिर दौड़ी, 101 केंद्रों पर लगा विशेष मरम्मत शिविर

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...