IIBM पटना ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया प्रतियोगिता, छात्रों को किया गया प्रेरित

पटना: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में IIBM पटना कॉलेज ने 5 जून 2025 को “प्रकृति को पुनर्जनन, आपदा का प्रतिरोध: पूर्वोत्तर भारत से सतत विकास के लिए सबक” थीम के तहत एक पोस्टर और नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें हमारे ग्रह के संरक्षण और सुरक्षा के लिए रचनात्मक रूप से अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर के 100 से अधिक छात्रों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में वनों की कटाई, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वन्यजीव संरक्षण, और सतत जीवन जैसे मुद्दों को उजागर किया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘प्रदूषण रोकें, प्रकृति बचाएं’, ‘हाथ मिलाएं, धरती बचाएं’, ‘आज हमें लड़ना है, ताकि भविष्य को पोषित कर सकें’ जैसे नारे दिए।

यह भी पढ़ें – डोमिसाइल नीति लगे करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…

शिक्षकों के एक पैनल ने रचनात्मकता, मौलिकता, थीम से प्रासंगिकता, और प्रस्तुति के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। विजेताओं की घोषणा सभा के दौरान की गई, और IIBM के निदेशक प्रो गणेश पांडे, IIBM के डीन डॉ ज्योत्सना राय, IIBM के प्रो कौशांभी कौशल, प्रो पूजा आकांक्षा और सभी संकाय सदस्यों की उपस्थिति में शीर्ष चार समूहों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

विजेता: अक्षत राज, नीलेश राज अंकुर कुमार, आशीष रंजन, आर्यन कुमार, सोनिया कुमारी, विधिका सिन्हा, मुस्कान कुमारी, सोनाली कुमारी, अमरियाशु अतुल, आशय ईशभ, गौतम कुमार, सोम्या सिंह, साक्षी गुप्ता, सृष्टि अलोक, सोनाली कुमारी, मेहा कुमारी।

यह भी पढ़ें – NDA सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध, डिप्टी सीएम ने लालू पर कसा तंज…

यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए अपनी पर्यावरणीय चिंताओं और प्रतिबद्धताओं को व्यक्त करने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुई। इसने पर्यावरणीय जागरूकता को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया और प्रतिभागियों में प्रकृति के प्रति गहरी जिम्मेदारी की भावना को प्रेरित किया। आयोजन का समापन सभी छात्रों द्वारा हरित और स्वच्छ पृथ्वी के लिए योगदान देने की शपथ के साथ हुआ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर CM ने जेपी गंगा पथ पर किया पौधारोपण

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...