Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से मिलीं श्रेयसी सिंह

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास पर विस्तृत चर्चा की।


Industrial Development पटना: बिहार सरकार की उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन, रोजगार सृजन और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिहार को औद्योगिक रूप से अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी केंद्र सरकार के समक्ष रखे।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य को निवेश और उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

Industrial Development: MSME और रोजगार सृजन पर जीतन राम मांझी से हुई चर्चा

नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिहार में उद्योगों के विस्तार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के संबंध में अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन भी साझा किए। दोनों नेताओं ने राज्य में MSME सेक्टर को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।


Key Highlights

  • उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात।

  • बिहार में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन पर हुई विस्तृत चर्चा।

  • राज्य में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क और सिल्क टूरिज्म क्लस्टर का प्रस्ताव।

  • डिफेंस कॉरिडोर और DRDO स्थापना की संभावनाओं पर रक्षा मंत्री से हुई बातचीत।

  • चार नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी किया गया विचार-विमर्श।


 

Industrial Development:टेक्सटाइल उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर जोर

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान बिहार में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, नए निवेश आकर्षित करने और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के विषय पर चर्चा हुई।

बैठक में राज्य के पारंपरिक हैंडलूम और हस्तशिल्प उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उपायों पर भी विचार किया गया। मंत्री ने बिहार के वस्त्र एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ने और उत्पादन आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Industrial Development:डिफेंस कॉरिडोर और DRDO स्थापना पर हुई सार्थक बातचीत

दिल्ली दौरे के दौरान श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। बैठक में राष्ट्र निर्माण, युवाओं के सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इस दौरान बिहार में डिफेंस कॉरिडोर विकसित करने तथा DRDO की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। यदि यह पहल साकार होती है तो राज्य में रक्षा क्षेत्र आधारित उद्योगों का विकास होगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Industrial Development:केंद्र के समक्ष रखे कई बड़े औद्योगिक प्रस्ताव

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष बिहार के औद्योगिक और पारंपरिक हस्तशिल्प क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें राज्य में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना, सिल्क टूरिज्म क्लस्टर का विकास, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट क्लस्टर का निर्माण, राष्ट्रीय हस्तशिल्प वस्त्र एवं इनोवेशन संस्थान की स्थापना, स्पोर्टेक एवं एग्रोटेक क्लस्टर का विकास और बेगूसराय में इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘भव्य’ योजना के तहत राज्य में चार नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। उनका कहना है कि इससे निवेश आकर्षित होगा, कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से बिहार में उद्योग, निवेश और आर्थिक गतिविधियों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार को औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर और निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

 

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...

निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत...

बेगूसराय : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img