42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे मंत्री शैलेंद्र, पुराने हॉस्टल रूम को किया प्रणाम, पुल निर्माण में गड़बड़ी पर दी सख्त चेतावनी

मोतिहारी : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं। वर्ष 1982 में इसी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले मंत्री ने कॉलेज परिसर का भ्रमण किया, हॉस्टल का निरीक्षण किया और उस कमरे में भी पहुंचे जहां छात्र जीवन के दौरान वे रहते थे। अपने पुराने कमरे को देखकर भावुक हुए मंत्री ने सर झुकाकर उसे प्रणाम किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जब उन्होंने 1982 में इस कॉलेज में दाखिला लिया था, तब भी उन्हें गर्व और खुशी महसूस हुई थी – मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र

मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि जब उन्होंने 1982 में इस कॉलेज में दाखिला लिया था, तब भी उन्हें गर्व और खुशी महसूस हुई थी और आज कॉलेज की प्रगति देखकर वहीं खुशी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के छात्र देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। वहीं, राज्य में पुलों की गुणवत्ता और हाल के मामलों को लेकर पथ निर्माण मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया।

Mantri Kumar Shailendra 1 22Scope News

मंत्री शैलेंद्र ने कहा- पुल निर्माण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले अधिकारी और पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुल निर्माण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले अधिकारी और पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। विभाग राज्य के सभी प्रमुख पुलों की समीक्षा करा रहा है और विशेषज्ञों की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। मंत्री ने दो टूक कहा कि जिन अधिकारियों के कार्यकाल में गुणवत्ताहीन या दोषपूर्ण पुलों का निर्माण हुआ है, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। सरकार निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Mantri Kumar Shailendra 2 22Scope News

Mantri Kumar Shailendra 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मोकामा से पूर्णिया तक… बिहार की मेगा सड़क परियोजनाओं पर क्या है नया अपडेट?

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...