मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

भागलपुर : भागलपुर जिले सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री ने मसदी पंचायत स्थीत डाक बंगला निरीक्षण भवन में पुल निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला से जुड़े कार्य की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। साथ ही नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में मंचासीन पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, एसडीओ धनंजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अभीषेक आनंद, जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह थे।

मंत्री शैलेंद्र ने सभी विभाग के अधिकारियों व वार्ड पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मेला क्षेत्र में हो रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया

समीक्षा बैठक में पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने सभी विभाग के अधिकारियों व वार्ड पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मेला क्षेत्र में हो रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया। साथ ही पथ निर्माण मंत्री ने मारवाड़ी युवा मंच में स्थानीय लोगों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ मेला की प्रगति पर विचार विर्मश करते हुए श्रावणी मेला क्षेत्र अजगैबीनाथ गंगा घाट, नमामि गंगा घाट व कच्ची कांवड़िया पथ का निरीक्षण कर जायजा भी लिया।

Minister Engineer Shailendra 5 22Scope News

Minister Engineer Shailendra 4 22Scope News

श्रावणी मेला में कांवड़ियों की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते वार्ड पार्षदों, प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव लिये गये हैं – मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार

इस दौरान मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि श्रावणी मेला में कांवड़ियों की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते वार्ड पार्षदों, प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव लिए गए हैं। सभी अधिकारियों को श्रावणी मेला से पूर्व 22 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण कर लेने का डेडलाइन दिया गया है। कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगे हुए हैं। उसी को देखने के लिए अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क में दरार उद्घाटन से पूर्व हुआ तो उसे दुरुस्त करने के लिए विभाग के अधिकारियों को दिया जाएगा।

Minister Engineer Shailendra 3 1 22Scope News

Minister Engineer Shailendra 2 22Scope News

इस समीक्षा बैठक में मंत्री के अलावा, विधायक सहित कई नेता और अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, समाजसेवी विनय शर्मा, वार्ड पार्षद रामानंद पासवान, विनोद रजक, संजय चौधरी, रुबी देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार, पूर्व उपसभापति मनीष कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुशवाहा, सुभाष कुमार, मो. इजरायल सहित जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद एवं सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Minister Engineer Shailendra 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री निशांत ने की श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की गहन समीक्षा, श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...