5 दिवसीय भारत दौरे के क्रम में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

गयाजी : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद बोधगया के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग ने बोधगया के महाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना और दर्शन किया

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग ने बोधगया के महाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना और दर्शन किया। साथ ही पवित्र बोधीबृक्ष के नीचे भी कुछ देर के लिए ध्यान लगाया और उसके बारे में जानकारी लिया। राष्ट्रपति के साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी मौजूद है। उनके दौरे को देखते हुए महाबोधि मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

President of Myanmar 2 22Scope News

राष्ट्रपति अपने बोधगया प्रवास के दौरान वर्मीज बौद्ध मठ के साथ-साथ सुजाता मंदिर में भी पूजा-अर्चना करें

राष्ट्रपति अपने बोधगया प्रवास के दौरान वर्मीज बौद्ध मठ के साथ-साथ सुजाता मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद था। बता दें कि म्यांमार के राष्ट्रपति पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरे के क्रम में हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

President of Myanmar 3 22Scope News

President of Myanmar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे मंत्री शैलेंद्र, पुराने हॉस्टल रूम को किया प्रणाम, पुल निर्माण में गड़बड़ी पर दी सख्त चेतावनी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...