Advertisment

मोतिहारी में NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स व गांजा बेचने वाले के खिलाफ एक्शन, 50 लाख से ज्यादा कैश बरामद!

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग्स और गांजा बेचने वाले खिलाफ में एनसीबी ने बड़ा एक्शन लिया है। सूत्रों की माने तो तकरीबन 50 लाख रुपए से ज्यादा की कैश बरामद हुई है। नोट गिनने वाले मशीन से एनसीबी के अधिकारियों ने गिनती की है। मोतिहारी के पानी टंकी रोड और चांदमारी में एनसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

मोतिहारी के नगर थाना इलाके में एनसीबी की तरफ से एक्शन लिया गया है

आपको बता दें कि मोतिहारी के नगर थाना इलाके में एनसीबी की तरफ से एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि एनसीबी की टीम ने पहले रेकी कर कारवाई की और दो लोगों को हिरासत में लिया है। टीम ने गुमटी वाले किराना दुकानदार को हिरासत में लिया है।

Motihari NCB 1 22Scope News

NCB की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया

मोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से करीब 70 लाख रुपए भारतीय कैरेंसी और लगभग 400 किलो मादक पदार्थ तोडा चूड़ा बरामद होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही जिन दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें एक पप्पू शाह है और उसका एक सहयोगी है।

Motihari NCB 2 22Scope News

टीम में शामिल अधिकारियों ने कैमरे पर आकर कुछ भी बताने से इंकार किया है

आपको बता दें कि टीम ने रात में स्वंय ही दोनों को नगर थाना स्थित पूछताछ केंद्र में रख कर पूछताछ कर रही है। इस टीम में शामिल अधिकारियों ने कैमरे पर आकर कुछ भी बताने से इंकार किया है। लेकिन इसका वजह अधिकारियों ने बताया है कि अभी कार्रवाई चल रही है। पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 70 लाख रुपए और 400 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है। पूरी कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र में की गई है।

Motihari NCB 3 22Scope News

व्यवसायी पप्पू शाह अपनी दुकान की आड़ में डोडा का अवैध कारोबार चला रहा है – NCB

हालांकि इन सब के बीच जानकारी के मुताबिक, एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के मिसकोट निवासी किराना व्यवसायी पप्पू शाह अपनी दुकान की आड़ में डोडा का अवैध कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में डोडा चूड़ा के साथ 70 लाख रुपए नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई।

Motihari NCB 4 22Scope News

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी काफी सुनियोजित तरीके से इस कारोबार को संचालित कर रहा था

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी काफी सुनियोजित तरीके से इस कारोबार को संचालित कर रहा था। उसके पास अपना घर और दुकान होने के बावजूद वह मादक पदार्थ को वहां नहीं रखता था, बल्कि भाड़े के मकान में स्टोर करता था। वहीं से वह सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता था। बहरहाल, एनसीबी की टीम पूछ ताछ करने में जुटी है।

यह भी पढ़े : पटना NCB टीम की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...