सूखे नशा के खिलाफ मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, गांजा, नगद के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे कुडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में सूखे नशा के विरुद्ध मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक बड़े गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 505 ग्राम गांजा, सात लाख 27 हजार रुपए नगद एवं 132 लीटर नेपाली शराब बरामद की है।

SP के निर्देश के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई की गई

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में सक्रिय एक तस्कर द्वारा गांजा की बड़ी खेप मंगाई जाने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खरूही गांव निवासी रामेश्वर साह के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गांजा, भारी मात्रा में नेपाली शराब और लाखों रुपए नगद बरामद किया।

Motihari Police 1 4 22Scope News

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है

आपको बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार तस्कर से फिलहाल पूछताछ की जा रही है, जिसमें यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा की खेप वह कहां से मंगवाता था तथा किन-किन लोगों के माध्यम से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Police 2 1 22Scope News

नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – पुलिस

मोतिहारी पुलिस द्वारा सूखा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके और समाज में फैल रहे। इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Motihari Police 5 22Scope News

चांदमारी चौक से शराब की होम डिलीवरी करने वाला गिरफ्तार

मोतिहारी में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी चौक से शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विभूति भूषण श्रीवास्तव निवासी चांदमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बाइक पर अंग्रेजी शराब लेकर होम डिलीवरी के लिए जाते समय धर दबोचा। तलाशी के दौरान बाइक से अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

Motihari Wine 2 22Scope News

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है – SHO राजीव रंजन

थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में एसआई अप्पी कुमारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : मोतिहारी भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुसा, उपचालक की मौत…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...