Advertisment

“इन्ट्री चाचा नीतीश” के बाद लालू के बड़े शहजादे तेजप्रताप ने राजद को अलविदा कहने के दिये संकेत

लालू के बड़े शहजादे तेजप्रताप ने राजद को अलविदा कहने का दिया संकेत

 Patna- अभी चन्द दिन पहले अपने ट्विटर एकाउन्ट पर  “इन्ट्री चाचा नीतीश” का बोर्ड लगाने वाले और दावत-ए –इफ्तार के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव का दावा करने वाले लालू यादव के बड़े बेटे और एक हद राजद की अन्दरुनी

सियासत में अब तक हाशिये पर खड़े तेजप्रताप यादव ने एक और सनसनी पैदा कर दी है.

तेजप्रताप ने अब यह कह कर सनसनी फैला दी है कि मैं अपने पिता की राह पर चलते हुए सभी कार्यकर्ताओं का सदा सम्मान

किया, अब जल्द ही मुलाकात के बाद राजद से अपना इस्तीफा पेश करुंगा.

दरअसल इस विवाद की शुरुआत भी दावत-ए-इफ्तार से ही होती है.

Tejpratas tweet 22Scope Newsकहा जा रहा है कि इस दावत-ए-इफ्तार में तेज प्रताप यादव ने किसी कार्यकर्ता बंद कमरे में पिटाई कर दी थी.

उसके बाद उस कार्यकर्ता ने इस मामले को सार्वजनिक किया और राजद से अपना पेश कर दिया.

लेकिन यह तो इस पूरे घटनाक्रम की एक बानगी भर है.

तेजप्रताप लम्बे समय से अपनी ही पार्टी में अपने आप को असहज पा रहें है.

पार्टी और संगठन पर काबिज लोगों से अपना सामंजस्य नहीं बैठा रहे हैं, कहा जा सकता है कि पूरी पार्टी पर तेजस्वी यादव का कब्जा हो चुका है.

यह वही लालू के बड़े शहजादे तेजप्रताप है जिसने कृष्ण बन तेजस्वी

को ताज पहनाने की कसम खायी थी. जिसने

अपने आप को घोषित रुप से तेजस्वी का कृष्ण घोषित कर रखा है.

अब इसे राजनीतिक जीवन की विद्रुपता ही कहें कि आज

खुद कृष्ण ही सत्ता के इस वर्चस्व में हाशिये पर खड़ा नजर आ रहा है.

रिपोर्ट- शक्ति 

चंपारण का भितिहरवा आश्रम, जहां तालिम के साथ दी जाती है हुनर की शिक्षा

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...