पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री समेत अन्य ने की मुलाकात

पटना : ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर बुधवार को मुलाकात की। मंत्री के साथ बिहार विधानसभा में जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी, जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति दुलालचंद्र गोस्वामी, आश्वासन समिति के सभापति पन्ना लाल पटेल और आवास समिति के सभापति नागेंद्र चन्द्रवंशी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सभी जन प्रतिनिधियों ने विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापति पद का दायित्व सौंपे जाने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर सभी जन प्रतिनिधियों ने विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापति पद का दायित्व सौंपे जाने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। सभी नव मनोनित जन प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वह्न पुरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जबाबदेही के साथ निभाउंगा।

Nitish Kumar 1 1 22Scope News

जनता की सेवा, विकास, कार्यों की निगरानी और लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण में विधानसभा के समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की सेवा, विकास, कार्यों की निगरानी और लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण में विधानसभा के समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होनें आशा व्यक्त किया कि सभी प्रतिनिधि अपने दायित्वों का निर्वह्न पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ करेंगे।

Nitish Kumar 2 22Scope News

यह भी पढ़े : अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कर्पूरी सभागार में खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

Saffrn

Trending News

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : निजी अस्पताल दर्दनाक हादसे मामले में 3 कर्मी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के निजी हॉस्पिटल दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिला के...

Car Number Fraud Case: बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था...

रांची में फाइनेंस कंपनी के डर से कार पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img