Advertisment

अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कर्पूरी सभागार में खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

पटना : पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई। जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पार्टी कार्यालय पहुंच गए। जदयू में प्रतिदिन जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं।

आज जनसुनवाई कार्यक्रम में निशांत कुमार, दामोदर रावत व रत्नेश सभा की मौजूदगी निर्धारित थी

बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में निशांत कुमार, दामोदर रावत और रत्नेश सभा की मौजूदगी निर्धारित थी। इसी दौरान नीतीश कुमार भी अचानक कार्यालय पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उस समय जदयू कार्यालय में कोई मंत्री मौजूद नहीं था। ऐसे में नीतीश कुमार सीधे कर्पूरी सभागार पहुंचे और वहां मौजूद लोगों की समस्याएं स्वयं सुनने लगे। उन्होंने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतों व समस्याओं की जानकारी ली।

Nitish JDU Office 1 22Scope News

नीतीश कुमार के अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला

नीतीश कुमार के अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जदयू कार्यालय में हुई इस जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा भी दिलाया।

Nitish JDU Office 3 22Scope News

Nitish JDU Office 2 22Scope News

यह भी पढ़े : JDU कार्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, MLC चुनाव को लेकर करेंगे मंथन

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...