पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार में नौ सीटों पर बिहार विधान परिषद के चुनाव होने हैं। वहीं एक सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर आज जदयू ने अपने चार उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए JDU ने 4 सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है
आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जदयू ने चार सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। जिसमें द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार लिस्ट में है। वहीं एक सीट पर उपचुनाव होना है उस पर जदयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। निशांत कुमार जिला पटना से बिहार विधान परिषद के लिए जदयू के उम्मीदवार हैं। वहीं भारती मेहता जो कि मधुबनी जिले की है उनको भी उम्मीदवार बनाया है। वहीं शिवरानी देवी प्रजापति जो कि पश्चिमी चंपारण से है बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया गया है। कुल मिलाकर जदयू ने दो महिला को बिहार विधान परिषद भेजने की तैयारी की है।
यह भी पढ़े : बिहार MLC चुनाव के लिए बजा बिगुल, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग
Highlights







