बिहार MLC चुनाव के लिए बजा बिगुल, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

पटना : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधान परिषद (MLC) की नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव होंगे, जिनका कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव के लिए अधिसूचना एक जून 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून तय की गई है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्‍यसभा सदस्‍य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया था।

18 जून को मतदान और मतगणना

आपको बता दें कि नामांकन दाखिल करने की अंत‍िम तिथ‍ि आठ जून तय की गई है। नौ जून को नामांकन प्रपत्रों की स्‍क्रूटनी की जाएगी। 11 जून तक उम्‍मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी। 20 जून तक पूरी प्रक्र‍िया समाप्‍त कर ली जाएगी। एक सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम भी नौ सीटों के चुनाव के अनुसार, ही होना तय किया गया है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्‍य का कार्यकाल छह मार्च 2030 तक रहेगा।

MLC Ele 22Scope News

इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्‍त

वहीं 28 जून 2026 को जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारूक, भीष्‍म साहनी, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 16 नवंबर 2025 को विधान परिषद सदस्‍य पद से इस्‍तीफा दे दिया था। चुनाव एवं उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही राज्‍य की सियासत में सरगर्मी बढ़ जाएगी। हालांकि पहले से ही रणनीत‍ि तेज हो चुकी है।

MLC Ele 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा तेज, खाली 11 सीटों पर होनी है वोटिंग, NDA-INDIA में कौन भारी

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...