फायर सेफ्टी पर कैमूर में बड़ा एक्शन, होटल-मॉल व अस्पतालों में सघन जांच

कैमूर : देशभर में बढ़ रही अग्निकांड की घटनाओं के बीच कैमूर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अग्निशमन विभाग ने होटल, अस्पताल, नर्सिंग होम और मॉल संचालकों के खिलाफ जांच अभियान शुरू कर दिया है।

सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने भभुआ नगर क्षेत्र के कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने भभुआ नगर क्षेत्र के कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, अग्नि अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट और जल भंडारण व्यवस्था की पड़ताल की गई। निरीक्षण में कमियां मिलने पर कई संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Kaimur Police 1 22Scope News

अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में सुधार नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ बिहार अग्निशमन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी

अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में सुधार नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ बिहार अग्निशमन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्रतिष्ठानों को सील भी किया जा सकता है। फिलहाल विभाग की इस कार्रवाई से जिले के होटल, अस्पताल और मॉल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Kaimur Police 2 22Scope News

Kaimur Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर अग्निकांड : निजी अस्पताल दर्दनाक हादसे मामले में 3 कर्मी गिरफ्तार, मालिक के विरुद्ध चल रही है जांच

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...