Dhanbad: प्रतिष्ठित होटल में खाने में मिला कॉकरोच, शिकायत पर जांच करने पहुंचे फूड सेफ्टी अफसर

Dhanbad: एक बार फिर खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। धनबाद जिला युवा कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण ने धनबाद के सिटी सेंटर स्थित न्यू बॉम्बे स्विट्स में सर्व किए गए खाने में कॉकरोच पाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने फूड सेफ्टी अफसर राजा कुमार से शिकायत की है।

Dhanbad: होटल में खाने में मिला कॉकरोच

शिकायत के आलोक में फूड सेफ्टी ऑफिसर जांच करने प्रतिष्ठान पहुंचे। गोपाल कृष्ण ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ प्रतिष्ठान पहुंचे। यहां उन्होंने खाने का आर्डर दिया। खाना जब सर्व किया गया तो एक प्लेट में उन्हें खाने में कॉकरोच मिला। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर को लिखित शिकायत भी दी है।

Dhanbad: रसोई की भी जांच की गई

वहीं फूड सेफ्टी अफसर ने बताया कि कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद प्रतिष्ठान की रसोई की भी जांच की गई। सैम्पल कलेक्ट किया गया है। कॉकरोच पाए जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने का आदेश प्रतिष्ठान को दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभी जांच की प्रक्रिया में है। इधर प्रतिष्ठान के इंचार्ज ने खाने में कॉकरोच पाए जाने के आरोपों से सीधे इनकार किया है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...