आयरलैंड-इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बिहार के लाल को मिली टीम में जगह

पटना : आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी छह जून को किया गया है। मेंस सेलेक्शन पैनल की भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में बैठक हुई, जिसमें स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। वहीं तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान बने हैं। तीनों ही स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।

जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है

वहीं जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है। हालांकि वो एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे और उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह टीम में जगह मिली है। सिराज इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टी20 टीम में शामिल किए गए हैं। बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल कमेटी की मीटिंग में सूर्या को हटाने पर फैसला लिया गया। बस शनिवार को औपचारिक ऐलान किया गया। टी20 स्क्वॉड में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी जगह मिली है। प्रिंस अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी भाग लेने जा रहे हैं, जिसके लिए टीम की घोषणा काफी पहले हो चुकी है।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

Team India 1 22Scope News

 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

Team India 22Scope News

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

Team India 2 22Scope News

भारत का आयरलैंड दौरा (जून)

• पहला टी20 – 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20 – 28 जून, बेलफास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)

• 1 जुलाई – पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई – दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई – तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई – चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई – पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई – पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई – दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुला – तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा-2026 के आयोजन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें सुनिश्चित

Saffrn

Trending News

सुगौली में बड़ी कार्रवाई, फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित लूट की वारदात को समय रहते विफल...

रोड सेफ्टी बैठक में भड़के नेता, कहा- साल भर बाद मीटिंग...

गयाजी : ​बिहार के गया जिला समाहरणालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेताओं का बड़ा गुस्सा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्गों...

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...

मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की...

पटना : संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित बैठक में खेल...

शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में लगायी आग,...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर टोला में शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img