Advertisment

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर ले जाया जा रहा है।

Health Department Add 6 22Scope News

सहायक आयुक्त मद्य निषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया

सहायक आयुक्त मद्य निषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आज यानी 10 जून को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर बामपाली पुल के पास महिंद्रा स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। स्कार्पियो पर निबंधन संख्या CG04DG-7600 अंकित पाया गया। वाहन के चालक शिवम ओझा को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

Ara Wine 1 22Scope News

जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना की ओर ले जाया जा रहा था – मद्य निषेध विभाग

आपको बता दें कि उक्त वाहन से Kingfisher extra special strong beer 500 ml का 432 पीस, 8 PM Special Blended Of Scotch Whisky 180 ml का 960 पीस में 388.800 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपए के करीब आंका गया। जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना की ओर ले जाया जा रहा था।

Ara Wine 2 22Scope News

इस छापेमारी दल में कई बड़े अधिकारी शामिल रहे

छापेमारी दल में अवर निरीक्षक निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ara Wine 3 22Scope News

यह भी पढ़े : शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी व ड्राइवर घायल

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling Case: जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का खुलासा,...

Jamshedpur Ganja Smuggling Case: पूर्वी सिंहभूम जिले की जमशेदपुर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...

Durand Cup 2026 Ranchi Opening Ceremony: रांची बना फुटबॉल का नया...

Durand Cup 2026 Ranchi Opening Ceremony: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, इंडियनऑयल डूरंड कप की शुरुआत रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी...

Radha Krishna Pearl Portrait World Record: 4 लाख मोतियों से बना...

Radha Krishna Pearl Portrait World Record: जमशेदपुर (झारखंड) के आदित्यपुर के युवा कलाकार विवेक मिश्रा ने मोतियों का इस्तेमाल करके भगवान राधा-कृष्ण की 11 फ़ीट...