शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी व ड्राइवर घायल

बाढ़ : बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने गई पुलिस टीम पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है। मामला राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर का है, जहां मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम पर उपद्रवियों ने अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में न सिर्फ पुलिस की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, बल्कि दो पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरा मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव का है।

उत्पाद विभाग की टीम शराब के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम शराब के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने की कोशिश की। मौके पर मौजूद असामाजिक तत्वों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम को चारों तरफ से घेर लिया। ​देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उपद्रवियों द्वारा किए गए।

Police Hamla 1 22Scope News

पथराव में उत्पाद विभाग के वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए

इस पथराव में उत्पाद विभाग के वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं, ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी और गाड़ी का ड्राइवर लहूलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​कानून को हाथ में लेने वाले इन उपद्रवियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सरेआम पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष राजीव प्रसाद ने इसकी जानकारी दी।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है

​इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। उत्पाद विभाग की टीम की शिकायत पर बख्तियारपुर थाने में हमलावरों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का साफ कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और खाकी पर हाथ उठाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Police Hamla 22Scope News

यह भी पढ़े : शराब पीते 2 युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा, दोनों के हाथ में था हथकड़ी, एक के पास मोबाइल

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...